ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, एक जख्मी
21 June, 2020
Comment
रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित श्रवण टोला में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गंगापुर पंचायत के वार्ड 16 पौरा टोला निवासी शिव साह के मझला एवं छोटा पुत्र एक ही साथ साइकिल पर सवार होकर घर से सोनामुखी बाजार जा रहा था। इसी दौरान श्रवण टोला के समीप सोनामुखी की ओर से आ रहे मक्का लदे ट्रक की चपेट में दोनों भाई आ गए।
इससे माधव कुमार साह की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे पुत्र को हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही रतवारा ओपी अध्यक्ष रामनिवास चौधरी ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/cyclist-youth-dies-after-being-hit-by-truck-one-injured-127434559.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/
0 Response to "ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, एक जख्मी"
Post a Comment