Popular Posts

आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने किया 20 यूनिट रक्तदान

आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने किया 20 यूनिट रक्तदान

कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन में रक्तकोष में ब्लड की कमी हो गई है। जिससे चिंतित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईजीएमएस) पटना ने अभियान चलाकर डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ को मोटिवेट कर 20 यूनिट रक्तदान कराया।

आइजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट व मधेपुरा निवासी डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि संस्थानों में आम दिनों में लगभग 800 खून की बैग उपलब्ध रहती थी, जो अब एक सौ से भी नीचे आ गई है। इस बात की चर्चा अपने सहयोगी चिकित्सक एवं संस्थान के अन्य सदस्य से की। जिसके बाद पहले तो उनके ही विभाग के सदस्यों ने रक्तदान किया। आईजीआईएमएस में मधेपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों के 24 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। इसमें से 11 मरीजों को आईजीआईएमएस के ब्लडबैंक से खून दिया गया। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान कर लाेगों की जिंदगी बचाने की पहल करें।

जीवन बचाने के लिए रक्तदान ज्यादा महत्वपूर्ण
डॉ. मंडल ने कहा कि आमजन जो पूजा करने या ईश्वर के लिए प्रसाद चढ़ाते हैं, उनसे मेरा निवेदन है कि वह रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों के बीच जीवन बचाने का काम करें। डॉ. मंडल ने बताया कि हमलोगों ने निर्णय लिया है कि रक्तकोष की कमी को हर हाल में पूरा करेंगे। इसके लिए मधेपुरा ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में अभियान चलाकर लोगों को मोटिवेट करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं होता है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थान व संगठन आगे आएं। ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंद लोगाें की जरूरत पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोगों के दिमाग में गलत धारना होती है कि रक्तदान से शरीर में बीमारी आती है। इससे शरीर कमजोर पड़ जाता है या फिर इससे एचआईवी होने का खतरा बना रहता है। जबकि इसका ठीक उल्टा है। रक्तदान हमेशा से ही अच्छा माना गया है। मालूम हो कि इस दिशा में सिंहेश्वर के श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन और मधेपुरा के प्रांगण रंगमंच के कार्यकर्ता भी लगातार प्रयास कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/doctors-donate-20-units-of-blood-in-igims-127434568.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/

0 Response to "आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने किया 20 यूनिट रक्तदान"

Post a Comment