Popular Posts

नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं करने वाले से वसूली जाएगी राशि

नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं करने वाले से वसूली जाएगी राशि

सरकार के महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत कार्य पूरा नहीं करने वाले वार्ड विकास समिति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दिशा में बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अब जल नल योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में कार्य पुरा नहीं करने वाले से राशि वसूल करने की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। विदित हो कि पुरे प्रखंड में कूल 260 वार्डो जल नल योजना का कार्य शुरू है। जिसमें पीएचडी के तहत 31 वार्ड में कार्य किया जा रहा है। अभी तक 217 वार्ड में जल नल योजना का कार्य पूर्ण है। बारह वार्ड में कार्य अपूर्ण है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/those-who-do-not-complete-the-tap-water-scheme-will-be-charged-127419333.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/

0 Response to "नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं करने वाले से वसूली जाएगी राशि"

Post a Comment