नाला और सड़क निर्माण कार्य के लिए हटाया गया अतिक्रमण
17 June, 2020
Comment
नगर के वार्ड तीन में पीसीसी व नाला निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस क्रम में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद के द्वारा बुधवार को कार्रवाई की गई। नगर परिषद के कनीय अभियंता सुजय सुमन के द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटा दिया गया। नगर परिषद के सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि 44. 32 लाख की लागत से जोड़ा इनार रोड़ में सड़क व नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य व नाली कार्य में कही भी अतिक्रमण के कारण बाधा होने पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/encroachment-removed-for-sewer-and-road-construction-work-127419334.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "नाला और सड़क निर्माण कार्य के लिए हटाया गया अतिक्रमण"
Post a Comment