Popular Posts

होल्डिंग टैक्स के बकाएदारों को माह के अंत तक टैक्स जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नप भेजेगी नोटिस

होल्डिंग टैक्स के बकाएदारों को माह के अंत तक टैक्स जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नप भेजेगी नोटिस

शहर के होल्डिंग टैक्स के बकायेदारों को 30 जून तक बकाया टैक्स की राशि जमा करने पर पांच फीसद की छूट मिलेगी। साथ ही होल्डिंग टैक्स के बकायदारों को नगर परिषद नोटिस भेजेगी। उनके सुविधा के लिये वार्ड में कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। बता दें कि नगर का कुल आबादी करीब 1.75 लाख है। जिसमें से शहर में 29210 होल्डिंग टैक्स के धारक है। जानकारों की माने तो इसमें से पिछले वितीय वर्ष 19 - 20 में पचास फीसद के करीब लोगों ने होल्डिंग टैक्स जमा किया है। इस क्रम में नगर परिषद को कुल एक करोड़ 41 लाख, 9 हजार 884 रूपये राजस्व मिले है। जबकि पचास फीसद लोगों के द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कराया गया है।

बकायेदारों की सुविधा को चलाया जा रहा काउंटर
होल्डिंग टैक्स के बकायदारों के लिए नगर परिषद के द्वारा काउंटर चालू कर दिया गया है। निचली तल पर बने टैक्स काउंटर पर कर संग्राहक नियमित रूप से बैठ रहे है। ताकि लोग बकाए कर का भुगतान आसानी से कर सकें। जिसमें कर संग्राहक नूर आलम, आदित्य कुमार गुप्ता, मोहन प्रसाद तथा नूर आलम को तैनात किया गया है। जबकि इनकी मॉनिटरिंग टैक्स दारोगा युवराज सिंह कर रहे है। इसके साथ ही वार्डवार कर संग्राहकों की भी तैनाती कर दी गई है।
वाणिज्यिक भवनों व पुराने बकायेदारों पर विशेष नजर
जानकारों की माने तो नगर परिषद की नजर सर्वप्रथम वाणिज्यिक भवनों पर है। जहां मकान मालिकों के द्वारा अपने मकान को व्यवसायिक रूप में प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही मकान का मंजिल अधिक होने पर उसका उपयोग आवासीय व व्यवसायिक दोनों रूप में हो रहा है। इसकेे साथ ही पूर्व के दिनों में सरकारी बकायदारों को भी नगर परिषद के द्वारा नोटिस किया जा चुका है।

नगर परिषद के द्वारा बकाये टैक्स की वसूली के लिये कर संग्राहकों को निर्देशित किया जा चुका है। काउंटर भी सुचारू रूप से चल रहे है। नगर परिषद के द्वारा टैक्स वसूली के लिये प्रयास किये जा रहे है। साथ ही कुछ कर संग्राहकों की संख्या भी बड़ाई जा सकती है। गरिमा देवी सिकारिया, सभापति, नगर परिषद बेतिया।

इधर, जल निकासी में बाधा बने लोगों को चिह्नित करने का निर्देश, जलजमाव मुक्त कार्य जल्द करें

शहर को जलजमाव से मुक्त करने के लिये नगर परिषद के द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे है। नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पूरे शहरी क्षेत्र को जल जमाव मुक्त बनाने की कार्ययोजना (एक्शन प्लान) पर बीते अप्रैल माह से कार्य शुरू हो गया था। चालू सप्ताह में सभी मुख्य नालो की सफाई पूरी करने के निर्देश दिये गये हैं। इसमें अनेक मुख्य नाले के किनारे उगी जंगल-झाड़ियों को बगैर देरी किये काट कर हटाने से लेकर पानी के बहाव में बाधक बने कचरा व सिल्ट को युद्ध स्तर पर निकलवाने का काम शामिल है।

डीएम कुंदन कुमार के निर्देश के हवाले से सभापति ने बताया कि प्रायः सभी मुख्य व लिंक नालों की पट्टियों का अतिक्रमण कर लेने से लेकर लालबाजार व मीनाबाजार की सघन बस्तियों में रहने वाले परिवारों के द्वारा नप के नाले नालियों में कचरा फेकने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभापति ने बताया कि ऐसी समस्या उनके गृह वार्ड 24 के अलावें अन्य वार्डों में भी है। इसके लिये जिम्मेदार लोगों से बात कर के उन्हें खुद से सहयोग करने की अपील की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Holders of holding tax will get 5% discount on depositing tax by the end of the month, nap will send notice


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/holders-of-holding-tax-will-get-5-discount-on-depositing-tax-by-the-end-of-the-month-nap-will-send-notice-127419331.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/17bettiah-01_1592409846.jpg

0 Response to "होल्डिंग टैक्स के बकाएदारों को माह के अंत तक टैक्स जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नप भेजेगी नोटिस"

Post a Comment