8 घंटे तक बिजली रही गुल, उपभोक्ता परेशान
महेशखूंट थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्से में रविवार के प्रात से ही बिजली रानी के गायब रहने के कारण बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली उपभोक्ता डॉ अशोक ,बिंदेश्वरी ,सुनीता, अनीता के अलावे दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के अनदेखी के कारण बराबर क्षेत्र से बिजली गायब ही रहती है। बिजली विभाग को अपने उपभोक्ताओं के सुविधाओं का कुछ भी ख्याल नहीं है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है की अपने उपभोक्ताओं को बिजली का आवंटन बिजली विभाग का व्यवसाय है तो अपने उपभोक्ताओं का बिजली विभाग ख्याल क्यों नहीं रखती।
इस बीच क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं नव पदस्थापित बिजली कार्यपालक अभियंता खगड़िया से मांग किया है की खासकर गोगरी अनुमंडल के सुविधाओं को ध्यान में रखकर नियमित विद्युत बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराया जाए। समाचार संकलन तक क्षेत्र में बिजली सेवा बहाल नहीं हो सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/maheshkhunt/news/8-hours-of-electricity-consumption-consumer-upset-127458414.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "8 घंटे तक बिजली रही गुल, उपभोक्ता परेशान"
Post a Comment