Popular Posts

राशन कार्ड से वंचित महिलाओं ने जीविका कार्यालय का किया घेराव

राशन कार्ड से वंचित महिलाओं ने जीविका कार्यालय का किया घेराव

राशन कार्ड से वंचित प्रखंड के थम्मन,छुछुनरिया व लालीलेवार पंचायत की दर्जनों एससी/एसटी महिलाओं ने सोमवार को सोनो बाजार स्थित जीविका कार्यालय का घेराव किया। इन महिलाओं ने जीविका कर्मियों पर पीएचएच राशन कार्ड बनाने में अनियमितता बरतने, राशन कार्ड से संबंधित जानकारी लेने जीविका कार्यालय आने पर प्रशासन की धमकी व अभद्र व्यवहार करते हुए भगा देना का आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। जसिका टुड्डू, पौटिया मराण्डी, पौलिना किस्कु, मारसेला मुर्मू, सुनीता सोरेन, फिलोमिना मुर्मू, पिंकी देवी, शीला किस्कु, सलोनी हांसदा, सुशीला किस्कु, लीलमुनी हेंब्रम, मोनिका हांसदा सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया कि उन लोगों के पास पूर्व से भी राशन कार्ड नहीं था।

कोरोना काल में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से उनलोगों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार के आदेश के बाद राशन कार्ड से वंचित इन परिवारों को उम्मीद बढ़ी। जीविका दीदियों को सर्वे के दौरान राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया, लेकिन आवेदन देने के बाद भी आज तक राशन कार्ड मुहैया नहीं कराया गया है। जब सोमवार को वेलोग आवेदन की स्थिति जानने के लिए सोनो बाजार स्थित जीविका कार्यालय पहुंचे, तो आरोप है कि जीविका कर्मियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बिना किसी जानकारी दिए उनलोगों को प्रशासन की धमकी देकर भगा दिया गया। आक्रोशित महिलाओं ने इस आशय की सूचना डीएसओ, एसडीओ व डीएम जमुई को भी दी है।

सभी आवेदनों को जिला कार्यालय को करा दिया गया है उपलब्ध
छुट्टी पर हूं। मामले की जानकारी मिली है। पीएचएच कार्ड के लिए कार्यालय को प्राप्त सभी आवेदनों को जिला को उपलब्ध करवाया जा चुका है। जिला से पहली सूची प्राप्त हुई है, जिनमें इन महिलाओं का नाम शामिल नहीं है। संभावना है कि दूसरी सूची में इन महिलाओं का नाम शामिल हो। उपस्थित कर्मियों ने बताया कि महिलाओं के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। आरोप बेबुनियाद है।
तरुण कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक,जीविका, सोनो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women deprived of ration cards encircle the livelihood office


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/women-deprived-of-ration-cards-encircle-the-livelihood-office-127437912.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/orig_22araria-20_1592866900.jpg

0 Response to "राशन कार्ड से वंचित महिलाओं ने जीविका कार्यालय का किया घेराव"

Post a Comment