Popular Posts

हथुआ में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में आधा दर्जन प्रस्ताव पारित

हथुआ में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में आधा दर्जन प्रस्ताव पारित

प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन सभागार में पंचायत समिति सदस्य की बैठक सोमवार को प्रखंड प्रमुख सोनामती देवी कर अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य, मुखिया ने भाग लिया। बैठक में सभी विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई, साथ ही मनरेगा द्वारा वर्ष 2020-21 के नए कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार, अंचल अधिकारी विपिन कुमार सिंह, मनरेगा पीओ शाहनवाज हुसैन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग सहित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में प्रखंड उपप्रमुख विजय सिंह ने कहा कि मीरगंज नगर पंचायत द्वारा बार-बार बरवा कपरपुरा पंचायत को एनएससी से जोड़ने के लिए अनुमति मिली हैं। जब कि पंचायत ग्रामीण क्षेत्र में आता है। जहां के लोग खेती पर निर्भर है। इसको लेकर बैठक में प्रस्ताव लाया गया। बैठक में पंद्रहवीं वित्त योजनाओं का सर्व सम्मति से पारित करने का निर्णय लिया गया। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामाजी साह द्वारा स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में सड़क व जलजमाव का मुद्दा उठाया।
साथ ही उन्होंने 40 वर्ष की विधवा महिलाओं के उनके लिए लाए गए किसी भी योजना से वंचित रहने को लेकर स्थानीय अधिकारियों से समाधान करने की बात कही। साथ ही सेमराव पंचायत के कई गांवों में जलजमाव की समस्या को लेकर तत्काल समाधान करने को कहा। हालांकि ज्यादातर विभाग के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए थे। जिनको लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा की गई। बैठक में गुड़िया देवी, रविकांत, कामाख्या नारायण भगत, नीला देवी, रामावति देवी, उपेंद्र शर्मा ,सत्येंद्र यादव ,पप्पू सिंह, दीपू कुमार शर्मा ,पिंटू शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half a dozen resolutions passed at the meeting of panchayat committee members in Hathua


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/hathua/news/half-a-dozen-resolutions-passed-at-the-meeting-of-panchayat-committee-members-in-hathua-127460025.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/orig_13_1593454053.jpg

0 Response to "हथुआ में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में आधा दर्जन प्रस्ताव पारित"

Post a Comment