Popular Posts

प्रतापगंज-ललितग्राम रेलखंड से 500 मी. दूर कटा रास्ता, 10 हजार की आबादी का सड़क संपर्क भंग

प्रतापगंज-ललितग्राम रेलखंड से 500 मी. दूर कटा रास्ता, 10 हजार की आबादी का सड़क संपर्क भंग

लगातार हो रही बारिश के बाद गेंडा नदी के जलस्तर में वृद्धि से कटाव तेज हो गया है। नदी के कटाव के कारण सोमवार को लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित गेंडा नदी पर बना एक मात्र एप्रोच पथ भी ब्राह्मण टोला के समीप ध्वस्त हो गया। बता दें कि कटाव के इस स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी हाेकर प्रतापगंज-ललितग्राम रेलखंड है। हालांकि, इसमें अभी आमान परिवर्तन के कारण परिचालन ठप है। कटाव से महादेवपट्टी, मंडल टोला, कामत टोला, ब्राह्मण टोला, मुस्लिम टोले के करीब 10 हजार की आबादी तक पहुंचने के सामान्य रास्ते बंद हो गए।
आसपास के गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। अब यहां के लोगों को 10 से 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। हालांकि, नदी के कटावग्रस्त कुछ जगहों पर ग्रामीणों के सहयोग से बांस का टाट बनाकर तेज बहाव को रोकने की कोशिश जारी है। स्थानीय बलदेव मंडल, संतोष मंडल, पप्पू मिश्र, सौरभ मिश्र, बिनोद मिश्र, राहुल मिश्र, केशव मिश्र, सुखदेव मंडल, कारी मंडल, मुकेश मंडल, सुनील मंडल, राजेन्द्र मंडल, रुपेश मंडल, रवि मंडल, विकास मंडल ने बताया कि समय से पहले हुई बारिश के कारण मूंग की फसल बर्बाद होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, अचानक गेंडा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुटने भर पानी आ गया है। जिस कारण समय से धान की रोपनी में भी मुश्किल हो गई है। बारिश के मौसम में इस इलाके में तीन महीने तक चारों ओर पानी लगने से आवागमन पूर्णरूप से बाधित रहता है।
लोगों का कहना है कि इस गांव में 15 वर्ष पूर्व एनबीसी कंस्ट्रक्शन के तहत सड़क का निर्माण भी हो रहा था। लेकिन कुसहा त्रासदी ने सभी के मंसूबे पर पानी फेर दिया। तब से लेकर अब तक सड़क नहीं बनी है।

दर्जनों गांव में घुसा तिलयुगा व बिहुल नदी का पानी
मरौना| क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से तिलयुगा एवं बिहुल सहित अन्य नदियां उफान पर है। जिस कारण सखुआ, मुंगराहा, तोफिर, सरोजाबेला, परिकोंच, बोदराही, पंचभिंडा, ब्रह्मोत्तर, ललमिनियां, लालपुर, बेलही, नरही, गम्हरिया, मौवाही सहित दर्जनों गांवों के खेतों में पानी प्रवेश कर गया है। पानी प्रवेश करने से खेत में बची-खुची मूंग की फसलें बर्बाद हो गयी है। धान के बिचरे को भी नुकसान का डर सताने लगा है। प्रगतिशील किसान घनसी मंडल, रामाधीन मंडल, लक्ष्मी नारायण यादव, अशोक कुमार यादव, भोगीलाल यादव, जयप्रकाश नारायण यादव, भूषण, मुन्ना आदि ने बताया की बीते करीब एक सप्ताह से हो रही बारिश से खेत में लगी मूंग की फसल बर्बाद हो गई।

जांच कर होगी कार्रवाई
गेंडा नदी से हो रहे कटाव के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसे लेकर कल राजस्व कर्मचारी को कटाव स्थल पर भेजा जाएगा। स्थल जांच के उपरांत इसे लेकर जो भी आवश्यक होगा, उसे लेकर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
सुमित कुमार, सीओ, छातापुर

शीघ्र होगा सड़क निर्माण
कुछ समस्या की वजह से उक्त स्थल पर सड़क के निर्माण में देरी हुई। अब सरकार से इसे मंजूरी मिल गई है। बरसात के कारण अभी इस पर कार्य नहीं हो सकता। बरसात खत्म होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नीरज कुमार सिंह बबलू, विधायक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गेंडा नदी के तेज बहाव के कारण कटाव रोकने को ले ग्रामीणों द्वारा लगाया गया बांस-बल्ला।
लक्ष्मीनिया व मधुबनी पंचायत की सीमा पर कटा पैदल पथ।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/500-m-from-pratapganj-lalitagram-railway-line-road-cut-away-road-connectivity-of-10-thousand-population-broken-127459788.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/orig_fyugygi_1593451237.jpg

0 Response to "प्रतापगंज-ललितग्राम रेलखंड से 500 मी. दूर कटा रास्ता, 10 हजार की आबादी का सड़क संपर्क भंग"

Post a Comment