राशि का उठाव करने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ पीसीसी का काम
पिपरासी प्रखंड की डुमरी मुराडीह पंचायत के वार्ड नंबर 3 व 7 में पीसीसी निर्माण के लिए वार्ड सदस्य ने एक वर्ष पहले राशि की निकासी कर ली है। इसके बावजूद अभी तक इन वार्डों में पीसीसी का निर्माण नहीं कराया गया है। इस मामले में बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने संबंधित वार्ड सदस्यों से स्पष्टीकरण की मांग की है। वार्ड संख्या 3 में सुरेंद्र भारती के घर से कमला गुप्ता के घर तक नाली निर्माण के लिए 80,800 रुपए का प्राक्कलन स्वीकृत है। इस मद में 50 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है।
वही सोमारी गोंड़ के घर से सिंघासन गोंड़ के घर तक पीसीसी निर्माण के लिए 5.80 लाख रुपये के प्राक्कलित मद में से 3.5 लाख रुपये की निकासी कर ली गई है। उधर, वार्ड नंबर 7 में तूफानी कुशवाहा के घर से द्वारिका गुप्ता के घर तक पीसीसी निर्माण के लिए 3.88 लाख रुपये की योजना है, जिसमें से 2.40 लाख रुपए की निकासी कर ली गई है। अब बरसात का मौसम भी शुरू हो गया है। इन सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को बेतरह तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
बीडीओ ने संबंधित वार्ड सदस्यों से मांगा स्पष्टीकरण
उल्लेखनीय है कि इस तरह की समस्या प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी है जहां दो वर्ष पहले राशि की निकासी के बाद कार्य नहीं कराया गया है। बीडीओ ने बताया कि ऐसे सभी लोगों को चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है। इनसे स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी। जवाब संतोषप्रद नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/pcc-work-not-done-even-after-one-year-of-raising-the-amount-127419357.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "राशि का उठाव करने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ पीसीसी का काम"
Post a Comment