Popular Posts

काेराेना संक्रमण काे लेकर 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह की जगह अब हर रोज सुबह व शाम हो रही एक-एक जोड़े की शादी

काेराेना संक्रमण काे लेकर 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह की जगह अब हर रोज सुबह व शाम हो रही एक-एक जोड़े की शादी

कोरोना इफेक्ट का प्रभाव बगहा-1 प्रखंड के कोल्हुआ चौतरवा गांव में श्रीमद्भागवत अनाथ सेवा संस्थान के सौजन्य से आयोजित मां श्री नारायणी गंगा सामूहिक कन्या विवाह के दौरान साफ-साफ दिख रहा है। 11 कन्याओं का कन्यादान तो एक ही रात में कर लिया जाता, लेकिन इसबार इन 11 कन्याओं के कन्यादान में कुल छह दिन लग रहे हैं। श्रीमद्भागवत अनाथ सेवा संस्थान के संस्थापक भागवत दास फलहारी बाबा बताते हैं कि 28 जून से शुरू हुए इस आयोजन का समापन 3 जुलाई को किया जाएगा।

इस दौरान प्रतिदिन सुबह में एक और शाम में एक वर - कन्या का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल खास तौर पर रखा जा रहा है। फलतः आयोजन में वर व कन्या पक्ष के निकटतम सुहृदों को भी बारी - बारी से शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। बताते चलें कि फलाहारी बाबा इस पूरे इलाके में समय-समय पर महायज्ञ व सामूहिक विवाह सरीखे आयोजन करते रहते हैं। लोगों से इन्हें प्रचुर सहयोग मिलता है। ये बताते हैं कि दहेज, गरीबी व महंगी शादियों के अभिशाप से बेटियों को उबारने की इच्छा शक्ति ही उन्हें सामूहिक विवाह उत्सवों के आयोजन का प्रेरणा देती रही है। गांव - गांव में लोगों ने उनके ध्येय की पवित्रता को परखने के बाद प्रचुर स्नेह व सहयोग प्रदान किया है।

अबतक इनके सात फेरे संपन्न हो चुके हैं

यूपी के साहपुर विंध्याचलपुर की बबिता, बगहा - 2 के गरकट्टी (हरनाटांड़) की रबिता, रामनगर की गुड़िया, मोहद्दीटोला, सेमरा की रबिता, पिपरा ( बोरवल ) निवासी नन्दिनी तथा भगौना (मुशहरवा) निवासी पुनिता आदि का कन्यादान अबतक बलुआ छतरौल (बगहा - 1) निवासी संदीप, उत्तरवाहिनी ( चनपटिया ) निवासी भोला, रामनगर निवासी विकास, कोल्हुआ निवासी गुड्डू, भितहा निवासी वीरेंद्र व फुलवरिया निवासी बुलंद के संग हो चुका है। आयोजन समिति बर्तन, वस्त्र, गहने आदि की कमी नहीं रहने देते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Instead of mass marriage of 11 girls taking care of the infection, now a couple's wedding is being held every morning and evening


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/instead-of-mass-marriage-of-11-girls-taking-care-of-the-infection-now-a-couples-wedding-is-being-held-every-morning-and-evening-127463106.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/30/30bettiah-07_1593533880.jpg

0 Response to "काेराेना संक्रमण काे लेकर 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह की जगह अब हर रोज सुबह व शाम हो रही एक-एक जोड़े की शादी"

Post a Comment