एसडीपीओ और थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी की मांग की
17 June, 2020
Comment
भाकपा माले ने जिला स्तरीय दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन के तहत बैरिया मे जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। माले नेता सुनील कुमार राव ने बताया कि राज्य सरकार के मंत्री खुर्शिद आलम के संरक्षण में नरकटियागंज एसडीपीओ सूर्य कांत चौबे की देखरेख में अपराधी सरगना व गांजा तस्कर जूल्फिकार गिरोह गरीबों दलितों की कब्जे वाले जमीन से बेदखल करने मे लगा है। एक ही जमीन पर से कब्जा हटाने के लिए अब तक मैनाटांड मे चार सौ से अधिक गरीबों दलितों पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। बैरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार बलात्कारी के संरक्षक है। दुष्कर्म पीड़िता के बयान मे जिन लोगों का नाम है उनलोगों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वे मुकदमा उठाने का दबाव बना रहे है। शिवप्रशन मुखिया, छोटे मुखिया ,जोखू, राजेंद्र प्रसाद, सुजीत मुखर्जी, गोदावली देवी आदि शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bairiya/news/demand-for-sacking-of-sdpo-and-police-station-127419335.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "एसडीपीओ और थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी की मांग की"
Post a Comment