कटिहार जा रहे श्रमिकों को बरौनी से गलत रूट की ट्रेन पर बिठाया, पहुंच गए झाझा
लंबे समय के बाद प्रवासियों को घर जाने की मोहलत मिली भी तो रेल पुलिस के द्वारा जबरन गलत रूट के ट्रेन पर सवार कर देने से सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
गलत रास्ते से जा रहे प्रवासियों ने देर रात जमुई स्टेशन पर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन को वैक्यूम कर दिया और उस पर सवार 200 प्रवासी जमुई स्टेशन पर उतर गए।
वहीं, ट्रेन में सवार अन्य प्रवासी भी उतरने का प्रयास कर रहे थे लेकिन रेल पुलिस उन्हें उतरने नहीं दिया और तब तक ट्रेन खुल गई। ट्रेन जैसे ही झाझा स्टेशन पर पहुंची तो अन्य 48 प्रवासी झाझा स्टेशन पर उतर गए।झाझा स्टेशन पर उतरने वाले सभी प्रवासी अररिया और सुपौल जिले के हैं। रात भर स्टेशन पर भूखे प्यासे मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन रेल प्रशासन द्वारा इन प्रवासियों की रात में कोई मदद नहीं की गई। शुक्रवार की सुबह 10 बजे के इन प्रवासियों को बिस्किट और नमकीन का पैकेट नाश्ते के रूप में दिया गया।
गुरुग्राम से ओडिसा जाने वाली ट्रेन
हरियाणा के गुरुग्राम से कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल आदि जिले की ओर जाने वाले प्रवासियों को रेल प्रशासन ने गुरुग्राम से ओडिसा जाने वाली ट्रेन पर सवार कर दिया। इन सभी प्रवासियों को बरौनी स्टेशन से संबंधित जिला के लिए भेजा जाना था। लेकिन बरौनी स्टेशन पर इन प्रवासियों को उतरने के बाद उक्त ट्रेन के ओडिसा रवाना हो गई। इसके बाद जैसे ही हावड़ा रूट पर जा रही एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बरौनी आई। रेल पुलिस ने सभी प्रवासियों को उक्त ट्रेन पर बिठा दिया।
जांच की तो पता चला गलत रूट की ट्रेन में बैठा दिया
जैसे ही जिला प्रशासन को पता चला कि एक श्रमिक ट्रेन को वैक्यूम कर करीब 200 प्रवासी जमुई स्टेशन पर जबरन उतर गए हैं। इस मामले की जांच की जाने लगी। जांच में पता चला कि बरौनी से इन सभी को गलत रूट में बिठा देने के कारण ये लोग वेक्यूम कर जमुई स्टेशन पर उतरे हैं। इसे बाद डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर गलत रूट में आ जाने वाले जमुई स्टेशन पर उतरे सभी 200 प्रवासियों के लिए चार बस की व्यवस्था की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/put-workers-going-to-katihar-on-wrong-route-train-from-barauni-jhajha-reached-127379579.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/orig_dbcl2721591352691photo07_1591398064.jpg
0 Response to "कटिहार जा रहे श्रमिकों को बरौनी से गलत रूट की ट्रेन पर बिठाया, पहुंच गए झाझा"
Post a Comment