Popular Posts

मां को डायन कहने का किया विरोध तो बेटे पर गंडासे से हमला, मां व पत्नी को भी पीटा

मां को डायन कहने का किया विरोध तो बेटे पर गंडासे से हमला, मां व पत्नी को भी पीटा

मां को डायन कहने का विरोध करने पर बेटे पर कुछ बदमाशों ने गंडासे से हमला कर दिया। इस दौरान बचाने आई मां व पत्नी को भी बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के नराँव गांव की है।

घटना को लेकर भभुआ थाना क्षेत्र के नराँव गांव निवासी बुधन राम पिता शोभू राम ने सदर थाना भभुआ में दिए गए आवेदन में कहा है कि वह 12 जून को समय 5 बजे शाम जब घर पर आया तो मेरी मां ने कहा कि मेरे ऊपर शहाल राम और जालिम राम दोनों पिता स्वर्गीय कल्लू राम और प्रकाश राम एवं विकास राम मुनीलाल राम तीनों पिता जालिम राम गांव नराँव ने आरोप लगाया कि तुम्हारी मां डायन है। हमारे घर में भूत पिचास लगाती है। जिससे मेरे घर के सभी लोग परेशान हैं। जब मैं इस बात से इनकार किया तो वे लोग गाली गलौज करने लगे। जब मैं गाली का विरोध किया तो जालिम राम एवं शहाल राम और टेलु राम अपने हाथ में लिए गंडासा से वार कर दिए। जिससे मेरा सिर फट गया ।

बचाने आई मां व पत्नी को भी बदमाशों ने पीटा
इसी बीच हमारी पत्नी और हमारी मां दोनों बचाने आई ।पिटाई से पत्नी के बांह पर लाठी लगी जबकि मेरी मां का सिर फट गया। मारने वालों में सोनू राम पिता साहब राम, टेलू राम पिता शोभूराम,कांति देवी और परदेसी राम सभी नराँव निवासी शामिल हैं। आवेदन देकर पीड़ित ने पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/opposed-to-call-mother-a-witch-then-son-attacked-with-grief-mother-and-wife-also-beaten-127407895.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/

0 Response to "मां को डायन कहने का किया विरोध तो बेटे पर गंडासे से हमला, मां व पत्नी को भी पीटा"

Post a Comment