Popular Posts

लीलावरण के पास पेड़ से टकराया ट्रक, 2 जख्मी

लीलावरण के पास पेड़ से टकराया ट्रक, 2 जख्मी

भागलपुर-हसडीहा मुख्य मार्ग में लीला वरन के समीप दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बड़ी घटना होने से बची। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 3 बजे हाजीपुर से आंध्र प्रदेश जा रहे कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पेड़ से जा टकरायी जिससे कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में ड्राइवर व खलासी बाल बाल बचे।
खलासी दिलशान अली ने बताया की सड़क पर बने गड्ढे के अचानक आ जाने से कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस दौरान ड्रायवर नाजिर हुसैन को मामूली चोटें आई। वहीं दूसरी घटना में बोकारो स्टेट बैंक स्थित कार्यरत शिवकुमार बोकारो से अपने घर भागलपुर मारवाड़ी टोला जा रहे थे इसी दौरान भागलपुर लीलावरण के पास ही दोपहर 1:30 बजे कार का अचानक अगला टायर ब्लास्ट कर जाने से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हालांकि शिव कुमार जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/barahat/news/truck-collided-with-tree-near-leelavaron-2-injured-127407898.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/

0 Response to "लीलावरण के पास पेड़ से टकराया ट्रक, 2 जख्मी"

Post a Comment