बाढ़ आने के पूर्व करें आवश्यक तैयारी, संभावित क्षेत्रों व संकट ग्रस्त व्यक्ति समूहों की पहचान कर रखें नजर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार काे संभावित बाढ़ अाने के पूर्व तैयारी से संबंधित विषयों पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, डीएम सुहर्ष भगत, एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता एवं कुमार सिद्धार्थ प्रभारी पदाधिकरी जिला आपदा प्रबंधन उपस्थित थे।
सीएम ने बाढ़ अाने के पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षा के क्रम में आपदा प्रबंधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, विद्युत विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री बाढ़ अाने के पूर्व तैयारियों के मद्येनजर बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों एवं संकट ग्रस्त व्यक्ति समुहों की पहचान एवं उसपर नजर रखने का निर्देश दिया।
नियत समय से पूर्व निविदा आदि का कार्य पूर्ण कर लेने का काे कहा गया। इसके अलावे मुख्यमंत्री द्वारा खाद्यान की व्यवस्था एवं पशु आहार की व्यवस्था, दवा की व्यवस्था, ऊंचे स्थलों की पहचान कर चिन्ह्ति करने, नाव की व्यवस्था, डैम की वर्तमान स्थिति आदि का विस्तृत रूप से समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/make-necessary-preparations-before-flooding-keep-an-eye-on-identifying-potential-areas-and-groups-of-people-affected-by-the-crisis-127407893.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/app070603fbimg1592045794456_1592090960.jpg
0 Response to "बाढ़ आने के पूर्व करें आवश्यक तैयारी, संभावित क्षेत्रों व संकट ग्रस्त व्यक्ति समूहों की पहचान कर रखें नजर"
Post a Comment