Popular Posts

नाइट कर्फ्यू में भी ऑटो, निजी वाहन से एयरपोर्ट, बस स्टैंड, स्टेशन जाने की छूट, रखना होगा टिकट

नाइट कर्फ्यू में भी ऑटो, निजी वाहन से एयरपोर्ट, बस स्टैंड, स्टेशन जाने की छूट, रखना होगा टिकट

नाइट कर्फ्यू (रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक) में भी बस, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, प्राइवेट वाहन से यात्री बस स्टैंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आ-जा सकेंगे। यात्रियों को आई-कार्ड तथा टिकट साथ रखना होगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि नाइट कर्फ्यू में बसों आदि का परिचालन प्रथम स्थान बिंदू से प्रारंभ नहीं होगा। पर बसें अपने गंतव्य स्थल या बीच के स्टैंड तक आ-जा सकेगी। टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, प्राइवेट वाहन से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर जाने एवं आने की छूट होगी। नाइट कर्फ्यू के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। रेलवे स्टेशन/एयरपोर्ट पर पर लोग रात गुजार रहे थे। अन्य मामलों में रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/night-curfew-will-also-have-auto-private-vehicle-to-airport-bus-stand-station-allowance-tickets-to-be-kept-127379494.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/orig_patna-airport1575770183_1591397260.jpg

0 Response to "नाइट कर्फ्यू में भी ऑटो, निजी वाहन से एयरपोर्ट, बस स्टैंड, स्टेशन जाने की छूट, रखना होगा टिकट"

Post a Comment