Popular Posts

खेत के मेढ़ के विवाद में चली गई लक्ष्मण की जान

खेत के मेढ़ के विवाद में चली गई लक्ष्मण की जान

सुरंगी बनियांकुरा गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी लक्ष्मण यादव पिता स्व रूपण यादव की इलाज के दौरान रांची में मौत हो गई।
जानकारी अनुसार लक्ष्मण का अपने गोतिया से सालों से भूमि विवाद चल रहा था। जिसमें महज खेत के मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों का दावा गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान खेत की घेराबंदी करने के क्रम में मेढ़ पर खुंटा गाड़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लक्ष्मण को लाठी-डंडे से पीट दिया। शोर पर पहुंचे भाई रमेश व विनोद से भी मारपीट की गई। बाद में घायल को परिजनों द्वारा बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया। देवघर से भी लक्ष्मण को पहले धनबाद और फिर रांची भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर थाना में मृतक के परिजनों द्वारा फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया गया है। शुक्रवार देर शाम तक परिजन शव लेकर गांव नहीं लौटे थे। इधर, सुरंगी गांव में तनाव का माहौल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katoria/news/laxmans-life-lost-in-the-dispute-with-the-farm-ram-127379476.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/

0 Response to "खेत के मेढ़ के विवाद में चली गई लक्ष्मण की जान"

Post a Comment