महावीर मंदिर में नाम के पहले अक्षर से तय होंगे दर्शन के दिन; अजान से 15 मिनट पहले खुलेगी जामा मस्जिद, 1 मीटर दूरी जरूरी
78 दिन बाद 8 जून से भगवान भी अनलॉक हो जाएंगे। लेकिन, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च सभी जगह दूरी रखनी जरूरी होगी। बिना मास्क के कहीं भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी जगह सेनेटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था रहेगी। पेश है पटना के महावीर मंदिर और जामा मस्जिद में तैयारी की रिपोर्ट।
महावीर मंदिर सुबह छह से रात के नौ बजे तक खुला रहेगा। भक्तों का मास्क पहनकर आना होगा। मंगलवार और शनिवार को ऑनलाइन सूचना से दर्शन का समय बताया जाएगा। शेष पांच दिन भक्तों को अल्फाबेट के आधार पर दर्शन-पूजन की अनुमति होगी। महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अंग्रेजी में 26 अक्षर हैं और प्रथम नाम में जो पहला अक्षर है, उसके अनुसार निर्धारित दिन को भक्त आएं। रविवार को वे लोग आएं जिनके नाम A, B, C, D, E से प्रारंभ होते हैं।
सोमवार को F, G, H, I, J से नाम वाले, इसी तरह बुधवार को K, L, M, N, O, गुरुवार P, Q, R, S, T और शुक्रवार को U, V, W, X, Y, Z से नाम वाले लोग दर्शन कर पाएंगे। यदि पति-पत्नी साथ आते हैं तो पत्नी के नाम का जो पहला अक्षर होगा वही मान्य होगा, यदि उनके साथ बच्चे भी हैं तो वही अक्षर मान्य होगा। मंगलवार एवं शनिवार को जो भक्त आएंगे, उन्हें mahavirmandirpatna.org/online-booking पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।
मस्जिद, दरगाह, इमामबाड़े, कर्बला, मजार समेत मुस्लिमाें के सभी धार्मिक स्थल 8 जून से खुल जाएंगे। लेकिन जाे कंटेनमेंट जाेन में हाेंगे वे नहीं खुलेंगे। बिहार राज्य सुन्नी व शिया वक्फ बाेर्ड ने पटना समेत बिहार की करीब 1600 मस्जिदाें, इमामबाड़ाें, दरगाहाें, मजाराें, कर्बला आदि के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है।
इधर पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद की प्रबंधन कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि पांचाें वक्त की नमाज हाेगी लेकिन एक मीटर की दूरी पर लाेग कतार यानी सफ में खड़े हाेंगे। मस्जिद में जाे माेजाएक का चाैकाेर बना है, उसी पर नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद अजान हाेने से 15 मिनट पहले खुलेगी और नमाज के 15 मिनट बाद बंद हाे जाएगी। कमेटी के सदर फैसल इमाम ने बताया कि जुमे में नमाज कैसे हाेगी, इसपर फैसला नहीं हुआहै। उम्मीद है कि जुमा के दिन दाे जमाएत हाे सकती है। पटना की अन्य मस्जिदाें की कमेटियां एक-दाे दिन में फैसले ले लेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-day-of-darshan-will-be-decided-by-the-first-letter-of-the-name-in-the-mahavir-temple-jama-masjid-will-open-15-minutes-before-ajan-1-meter-distance-is-necessary-127379495.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/63_1591397068.jpg
0 Response to "महावीर मंदिर में नाम के पहले अक्षर से तय होंगे दर्शन के दिन; अजान से 15 मिनट पहले खुलेगी जामा मस्जिद, 1 मीटर दूरी जरूरी"
Post a Comment