Popular Posts

बारिश के बाद अरियरी बीआरसी में जलजमाव किसान भवन और आरटीपीएस परिसर भी डूबे

बारिश के बाद अरियरी बीआरसी में जलजमाव किसान भवन और आरटीपीएस परिसर भी डूबे

सोमवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मूसलधार बारिश हुई। जिले में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन झमाझम बारिश होने से अरियरी प्रखंड मुख्यालय में जलजमाव हाे गया है। बीआरसी भवन, आरटीपीएस काउंटर, किसान भवन परिसर व अन्य सरकारी भावन में पानी घुस गया है। जिससे प्रखंड मुख्यालय आनेवाले ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। वहीं, आरटीपीएस काउंटर पर जाति, आवासीय, आय व अन्य प्रमाणपत्र बनवाने आ रहे आवेदकों को घंटों पानी में खड़े रहकर आवेदन की पर्ची कटवानी पड़ रही है।

बीआरसी भवन के समीप का मुख्य द्वार तालाब में तब्दील हो गया है। जिसके कारण कर्मचारियों काे घुटने भर पानी में घुसकर कार्य निष्पादन के लिए ऑफिस आना पड़ रहा है। इस संबंध में शिक्षकों ने बताया कि जलजमाव का उचित निकास नहीं रहने के कारण बीआरसी भवन के मुख्य द्वार पर जलजमाव की समस्या हर साल से होती रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Waterlogging Kisan Bhawan and RTPS campus also submerged in Ariari BRC after rain


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/waterlogging-kisan-bhawan-and-rtps-campus-also-submerged-in-ariari-brc-after-rain-127461923.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/30/113_1593471118.jpg

0 Response to "बारिश के बाद अरियरी बीआरसी में जलजमाव किसान भवन और आरटीपीएस परिसर भी डूबे"

Post a Comment