जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, हाईरिस्क जोन में खांडपर मुहल्ला, संक्रमित मरीजों का कुल संख्या 153 हुई
एक और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिले में संक्रमित मरीज की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। इसकी जानकारी देते हुए डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में एक पोजेटिव मरीज मिला है जो सदर प्रखंड का निवासी हैं। इनका सैंपल स्वास्थ विभाग के द्वारा संग्रहित कर सदर अस्पातल में ट्रूनेट मशीन से जांच की गई थी। संकर्मित मरीज को जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
वहीं, कोरोना से जंग जीतने वाले अरियरी प्रखंड के घूसखुरी गांव निवासी मोहित कुमार को सोमवार को विदाई दी गयी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर से अब तक कुल 125 मरीज के ठीक होने के बाद उन्हेें होम क्वारेंटाइन किया जा चूका है। वहीं, 28 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पटना के महावीर कैंसर संस्थान से इलाज करवाकर लौटे एक अन्य व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की बात बताई जा रही है। दरअसल, वह शख्स कुछ दिन पहले पटना से इलाज कराकर लौटा था, जिसके बाद उसे अस्पताल के द्वारा पॉजिटिव होने की सूचना दी गई है।
कंटेनमेंट जोन में दंडाधिकारी को किया गया प्रतिनियुक्त
नगर परिषद अंतर्गत खांडपर मोहल्ले में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद एसडीओ के द्वारा चिन्हित स्थानों को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने को लेकर विभिन्न स्थानों एवं चौक चौराहों को चिन्हित कर अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी अपने समय पर प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित होकर शांति एवं विधि व्यवस्था कायम रखने का कार्य करेंगे। साथ ही कंटेंटमेंट जोन में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/another-corona-positive-patient-was-found-in-the-district-khandpar-mohalla-in-the-highrisk-zone-the-total-number-of-infected-patients-was-153-127461928.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/30/114_1593471203.jpg
0 Response to "जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, हाईरिस्क जोन में खांडपर मुहल्ला, संक्रमित मरीजों का कुल संख्या 153 हुई"
Post a Comment