ऑनलाइन एजुकेशन में बीएनएमयू फिसड्डी, यू-ट्यूब से नहीं जुड़ रहे छात्र
बीएनएमयू ऑनलाइन पढ़ाई में पीछे रहा। दो माह पूर्व बनाए गए यू-ट्यूब चैनल पर अब तक सब्सक्राइबर्स की संख्या मात्र 808 है। सब्सक्राइबर्स की संख्या कम होने का कारण नियमित रूप से ई-कंटेंट का अपलोड नहीं होना है, चैनल पर अपलोड किए जा रहे अधिकांश वीडियो का क्वालिटी बहुत ही निम्न स्तर का होता है। शनिवार तक यू-ट्यूब चैनल पर 335 वीडियो अपलोड किया गए हैं। अगर कुल व्यूअर्स की बात करें तो विवि के यू-ट्यूब चैनल की लिहाज से बहुत कम है। लगभग दो महीने में अब तक मात्र 13,515 व्यूज आए हैं।
विदित हो कि विवि का यू-ट्यूब चैनल 27 अप्रैल को बनाया गया था। इसके बाद कॉलेज व पीजी विभागों के शिक्षकों को वीडियो व ई-कंटेंट भेजने के लिए कहा गया था। ऑनलाइन एजुकेशन का यह प्रयास सफल नहीं हो पा रहा है।
कई माध्यमों से शुरू की गई ऑनलाइन पढ़ाई
बीएनएमयू में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए विवि की वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल, टेलिग्राम आदि के माध्यम के शिक्षक स्टडी मटैरियल अपलोड कर रहे हैं। शिक्षकों ने अब तक विवि की बेवसाइट पर 1796 ई-कंटेंट अपलोड किया है। ऑनलाइन पढ़ाई के प्रति खासकर ग्रामीण इलाके में रह रहे छात्र अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीण इलाके में नेटवर्क की समस्या के अलावा गरीब छात्रों के पास एंड्राइड मोबाइल या लैपटॉप की भी उपलब्धता नहीं है। हालांकि कुछ सजग छात्र नियमित रूप से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है। शिक्षकों ने भी बताया कि पढ़ाई प्रति गंभीर छात्र लॉक डाउन के दौरान फाेन पर उनसे संपर्क कर पढ़ाई कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/bnmu-students-in-online-education-students-are-not-joining-youtube-127434573.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/
0 Response to "ऑनलाइन एजुकेशन में बीएनएमयू फिसड्डी, यू-ट्यूब से नहीं जुड़ रहे छात्र"
Post a Comment