10.40 से शुरू हो 2.12 तक दिखा सूर्य ग्रहण समाप्ति के बाद गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़
21 June, 2020
Comment
रविवार को लगे सूर्य ग्रहण के बाद जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने वाले लोगों का हुजूम जुटा।
जिले में सूर्यग्रहण सुबह 10:40 में दिखा, 12 बजकर 29 मिनट में यह सबसे चरम स्थिति में था तथा दोपहर 02:12 में यह समाप्त हुआ। सूर्यग्रहण के दौरान शहर के छोटे-बड़े मंदिरों के पट पूरी तरह से बंद रहे। ग्रहण खत्म होने के बाद ढ़ाई बजे से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए उमड़ पड़े। मुंगेर के सोझी घाट, बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट, ग्रामीण क्षेत्रों को मनियारचक घाट, महेशपुर घाट, सीताकुड डीह घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करने को जुटे। बता दें कि सतातन धर्म की मान्यता के अनुसार ग्रहण के बाद गंगा स्नान करना पूण्यकारी माना जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/beginning-at-1040-till-212-eclipse-ends-ganges-swells-for-bath-127434607.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/
0 Response to "10.40 से शुरू हो 2.12 तक दिखा सूर्य ग्रहण समाप्ति के बाद गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़"
Post a Comment