Popular Posts

विभिन्न सत्रों की परीक्षा एक से डेढ़ साल तक विलंबित

विभिन्न सत्रों की परीक्षा एक से डेढ़ साल तक विलंबित

मगध विवि का सत्र एक से डेढ़ साल तक विलंब से चल रहा है। पहले से विलंबित सत्र को नियमित करने के प्रयास के आड़े कोरोना के कारण लाॅक डाउन आ रहा है। अभी भी काॅलेज व विवि के केवल कार्यालय खोलने की अनुमति दी गई है। परीक्षा संचालन की अनुमति मिलने के बाद परीक्षा प्रपत्र भरने की ऑन लाइन की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल सभी बातें भविष्य के गर्त में है। मगध विवि ने 27 मई को हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में परीक्षा कैलेंडर जारी कर विभिन्न कोर्सेज की परीक्षा व रिजल्ट की संभावित तिथि की सूची जारी की है। इसके अनुसार दिसंबर 2018 में होने वाली परीक्षा की संभावित तिथि 06 जुलाई 20 दी गई है। इस तिथि पर परीक्षा तब होगी, जब सरकार की अनुमति होगी। सरकार अनलाॅक-01 के पहले चरण के बाद जुलाई में शिक्षण संस्थानों को खोलने व परीक्षा का निर्णय लेगी।

स्नातकोत्तर का सत्र डेढ़ साल पीछे

मगध विवि स्नातकोत्तर 2017-19 के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 18 में होनी थी। लेकिन अब प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर में संभावित तिथि 06 जुलाई दी गई है। इसी तरह सत्र 2018-20 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 2018 में होनी थी, अब 06 जुलाई 20 को संभावित बताया जा रहा है। 2019-21 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 2019 में होनी थी, अब 13 अक्टूबर को, 2018-20 के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा जून 2019 के स्थान पर 13 अक्टूबर 20 को प्रस्तावित की गई है। एमएड 2017-19 के फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जून 19 के स्थान पर 21 दिसंबर 20 को प्रस्तावित की गई है।

लाॅ की परीक्षा जुलाई से

बैचलर ऑफ लाॅ पार्ट वन 2019-22, पार्ट टू 2018-21 व पार्ट थ्री 2017-20 की परीक्षा 02 जुलाई से संभावित बताया गया है। पंचवर्षीय बैचलर आॅफ लाॅ के विभिन्न सत्रों के पांचों पार्ट की भी परीक्षा 02 जुलाई से संभावित है।

नियमित करने को होगी ओएमआर पर परीक्षा

27 मई को परीक्षा बोर्ड की हुई बैठक में ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है। प्रश्न मल्टीपल च्वायस के होगें, ताकि कम्प्यूटरीकृत परीक्षण हो सके। इससे काॅपी जांच व टेबुलेशन में लगने वाले समय की बचत होगी और रिजल्ट जल्द हो सकेगा।

यूजीसी ने दी अनुमति

यूजीसी ने विवि को जुलाई में परीक्षा लेने की अनुमति दी है। अगर विवि तैयारी कर रखी है, तब जुलाई से पहले भी परीक्षा ले सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Examination of various sessions delayed from one to one and a half years


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/examination-of-various-sessions-delayed-from-one-to-one-and-a-half-years-127372616.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/85_1591226354.jpg

0 Response to "विभिन्न सत्रों की परीक्षा एक से डेढ़ साल तक विलंबित"

Post a Comment