Popular Posts

गया एयरपोर्ट पर रूस से मेडिकल के 141 छात्र पहुंचे एक अन्य विशेष फ्लाइट से जेद्दा से आए 127 अप्रवासी

गया एयरपोर्ट पर रूस से मेडिकल के 141 छात्र पहुंचे एक अन्य विशेष फ्लाइट से जेद्दा से आए 127 अप्रवासी

वंदे भारत मिशन की नन शेड्यूल फ्लाइट संख्या एआई 1954/1463 डोमोडेडोवो/दिल्ली /गया/दिल्ली से 141 मेडिकल छात्रों को लेकर विशेष फ्लाइट गया एयरपोर्ट पर 15:30 बजे पहुंची। रूस के मॉस्को के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से यह विशेष फ्लाइट गया लिए चली थी, जिसने दिल्ली में हाल्ट किया। इनमें 116 बिहार के व 25 झारखंड के छात्र हैं।

यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-एक कर बाहर निकले।इधर, प्रात: 6:45 पर जेद्दा से वंदे भारत की विशेष फ्लाइट एआई 1992/1410 गया एयरपोर्ट पर लैंड की। इसमें 124 बिहारी व 03 झारखंड के अप्रवासी श्रमिक थे। इन्हें क्वारेंटाइन के लिए ठहराया गया। इसके पहले साउदी अरब के दम्माम से 89 बिहारी व 09 झारखंड के अप्रवासी गया एयरपोर्ट पहुंचे थे।

छात्र बोले-रूस में बिगड़ रहे थे हालात
एयरपोर्ट पर पश्चिम चंपारण के छात्र ने बताया, रूस में कोरोना संक्रमण से स्थिति बिगड़ रही थी। इसलिए वापस लौटने का निर्णय लिया। मास्को में इंडियन एंबेसी ने पूरी मदद की। केंद्र सरकार ने समय पर बेहतर निर्णय लिया, जिससे वापसी संभव हुई। गया एयरपोर्ट पर उम्मीद से ज्यादा बेहतर व्यवस्था दिखी। लोगों का व्यवहार सकारात्मक दिखा। प्रशासन भी लगी रही। गया की छात्रा ने बताया, प्रशासन की व्यवस्था बेहतर दिखी। वहां संक्रमण बढ़ने के कारण लौटने का निर्णय लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
141 medical students from Russia arrive at Gaya Airport 127 immigrants from Jeddah on another special flight


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/141-medical-students-from-russia-arrive-at-gaya-airport-127-immigrants-from-jeddah-on-another-special-flight-127372605.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/84_1591226203.jpg

0 Response to "गया एयरपोर्ट पर रूस से मेडिकल के 141 छात्र पहुंचे एक अन्य विशेष फ्लाइट से जेद्दा से आए 127 अप्रवासी"

Post a Comment