राहुल की हत्या का केस दर्ज, छह लोग नामजद
थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी राहुल कुमार की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा मृतक के पिता हरि चौधरी के बयान पर दर्ज किया गया है। इसमें छह नामजद सहित 20 अन्य को अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी ने बताया कि दर्ज मुकदमा में हरि चौधरी ने कहा है कि सोमवार को उसका पुत्र राहुल करियादपुर के चंदन कुमार के साथ बाइक से घर छवाने के लिए मजदूर खोजने शिवगंज गांव गया था, जहां से वह 5 बजे घर लौट रहा था।
इसी समय अरगा गांव के कुछ लोग सड़क पर खड़े थे। बाइक से एक व्यक्ति को झटका लग गया। इसी बीच अरगा के मो खुर्शीद आलम के पुत्र मो हसन ने उसके पुत्र राहुल के सिर पर रड से मार दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने कहा कि इस घटना में अरशद अली, शाबिर अली, मजीद अंसारी, मो कलीम के दो पुत्र सहित 20 अन्य लोगों के भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/case-filed-for-rahuls-murder-six-people-named-127372624.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/
0 Response to "राहुल की हत्या का केस दर्ज, छह लोग नामजद"
Post a Comment