Popular Posts

अनुमंडलीय अस्पताल में सभी सेवाएं आज से बंद, सिर्फ कोरोना मरीजों का होगा इलाज

अनुमंडलीय अस्पताल में सभी सेवाएं आज से बंद, सिर्फ कोरोना मरीजों का होगा इलाज

शुक्रवार से अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी, प्रसव, टीकाकरण सहित सारी सेवाएं बंद कर दी जाएगी। दो दिनों में डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में अनुमंडल अस्पताल तब्दील हो जाएगा। इसकी जानकारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रेशमा रजा ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में अपने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि कोविड-19 अर्थात कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होते देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के जिला के अधिकारियों के निर्देश के आलोक में दो दिनों के अंदर अस्पताल को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील करने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। उपाधीक्षक ने कहा कि इन दो दिनों के अंदर अस्पताल में इलाजरत सामान्य रोगियों को छुट्टी भी कर दी जाएगी और अतिरिक्त किसी भी सामान्य रोगी को भर्ती नहीं किया जाएगा। अस्पताल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की जाएगी। यहां केवल चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व एंबुलेंस ही अंदर आ पाएंगे। शेष किसी भी व्यक्ति को यहां आने की इजाजत नहीं होगी। यहां कोविड-19 के पॉजिटिव अर्थात कोरोना वायरस के वैसे पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। जिसमें कोरोना के लक्षण होंगे।

ए सिंटोमेटिक मरीज हो रहे आइसोलेट
अभी तक अनुमण्डलीय अस्पताल के समीप अवस्थित एएनएम नर्सिंग स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में कोविड 19 पॉजिटिव वैसे मरीज को आइसोलेट किया जा रहा है, जो ए सिंटोमेटिक है, यह पॉजिटिव तो हैं लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं है व बीमार नहीं है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा कराने को लेकर विचार
अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रेशमा रजा ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान अस्पताल के डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में तब्दील हो जाने पर कैसे बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाए इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की व मौजूद सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने अपने विचार रखे।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर उपाधीक्षक डॉ. रेशमा रजा के अलावा डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. अली अकबर अंसारी, डॉ. शीला कुंवर, डॉ. एनएल दास, डॉक्टर नरगिस जमाल, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रंजीत कुमार, रतन शंकर, रामनरेश सिंह, प्रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कर्मियों के साथ बैठक करते उपाधीक्षक ।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/all-services-in-sub-divisional-hospital-stopped-from-today-only-corona-patients-will-be-treated-127376233.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/app060654img-20200604-wa0104_1591311719.jpg

0 Response to "अनुमंडलीय अस्पताल में सभी सेवाएं आज से बंद, सिर्फ कोरोना मरीजों का होगा इलाज"

Post a Comment