Popular Posts

पटना में मिले तीन नए मरीज, बुद्धा काॅलाेनी पहुंचा कोरोना स्कूल का ड्राइवर संक्रमित

पटना में मिले तीन नए मरीज, बुद्धा काॅलाेनी पहुंचा कोरोना स्कूल का ड्राइवर संक्रमित

सिविल सर्जन डाॅ. आरके चाैधरी ने बताया कि गुरुवार काे पटना जिले में काेराेना के तीन मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यहां मरीजाें की कुल तादाद 255 हाे गई। राजधानी के वीवीआईपी इलाकों में शामिल बुद्धा काॅलाेनी में काेराेना ने गुरुवार काे इंट्री मार दी। इस मोहल्ले में स्थित एक निजी स्कूल के 57 साल के बस चालक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है।

लाॅकडाउन में वह घर चले गए थे। यहां आने के बाद उन्हें हार्ट में कुछ तकलीफ हुई। फिर हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद वे एम्स में दाे दिन पहले भर्ती हुए। वहां उनका काेराेना सैंपल लिया गया, जिसकी रिपाेर्ट गुरुवार की रात पाॅजिटिव आई। चाैंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय थाने काे इसकी जानकारी नहीं दी गई है। न ही प्रशासन ने इलाके काे सील किया है।

आलमगंज : डीपीओ पिता से बेटी हो गई संक्रमित
हाल ही में एक डीपीओकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। वे आलमगंज की बजरंगपुरी में रहते हैं। उनके संपर्क में आए लाेगाें का सैंपल लिया गया। उनमें उनकी बेटी की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आगई। बाप-बेटी दाेनाें एम्स में भर्ती हैं।
विक्रम : गुजरात से लाैटा था प्रवासी मजदूर
बिक्रम के गोविंदपुर गांव का 40 साल का प्रवासी मजदूर जिसकी रिपाेर्ट गुरुवार काे पाॅजिटिव आई है, वह 15 दिन पहले गुजरात से आया था। मेडिकल टीम ने जांच के बाद उसे हाेम क्वारेंटाइन किया था। उसकी रिपाेर्ट गुरुवार काे पाॅजिटिव आई। उसे मसौढ़ी स्थित आइसाेलेशन वार्ड भेजा गया है।

पांच मरीज हुए स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज

एनएमसीएच से गुरुवार को 5 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। इनमें पूर्वी चंपारण का रौशन राज पांडेय, बैरिया पटना का निर्मल कुमार, बांका के अजय कुमार पाठक, पूर्वी चंपारण की सविता देवी और अरवल के चंद्रशेखर राम शामिल हैं। अबतक एनएमसीएच से 191 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अस्पताल में 156 मरीजाें का इलाज चल रहा है जिनमें 57 पॉजिटिव हैं। वहीं 7 पॉजिटिव मरीजाें को रिकवरी वार्ड में रखा गया है।

काेराेना मरीजों के शव हटाने के लिए हंगामा
एनएमसीएच में दो कोरोना मरीजों की मौत के बाद शवों को शीघ्र हटाने के लिए अन्य मरीजों ने हंगामा किया। इस दौरान कुछ मरीज वार्ड से बाहर निकल आए। अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि मरीजों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया है। कोरोना संक्रमित मरीज के शव काे सरकार व डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार प्लास्टिक में कवर करने के बाद सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए बॉडी बैग में डालकर पैक किया जाता है। इसमें समय लगता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एनएमसीएच से गुरुवार को 5 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/three-new-patients-found-in-patna-driver-of-corona-school-reached-buddha-colony-infected-127376248.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/orig_nmch1591260748_1591312042.jpg

0 Response to "पटना में मिले तीन नए मरीज, बुद्धा काॅलाेनी पहुंचा कोरोना स्कूल का ड्राइवर संक्रमित"

Post a Comment