आज रात लगेगा चंद्रग्रहण, पूरा दिखेगा, 21 को होगा सूर्यग्रहण
कोरोना संकट के बीच जून महीने में दो ग्रहण लगने वाले हैं। शुक्रवार को जहां चंद्रग्रहण लगेगा, वही 22 जून को सूर्यग्रहण भी लगने वाला है। ज्योतिषाचार्य नंद कुमार निर्मल ने बताया कि 5 जून को लगने वाला चंद्रग्रहण 3 घंटे 18 मिनट का होगा। यह चंद्र ग्रहण 5 जून की रात को 11 बज कर 15 मिनट पर शुरू होगा, जो रात 12.54 बजे अपने अधिकतम ग्रहण पर पहुंचेगा। 6 जून की सुबह 2.34 बजे चंद्रग्रहण खत्म हाे जाएगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि उप छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण लोगों के बीच सामान्य चांद और ग्रहण वाले चांद के बीच अंतर करना मुश्किल होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा कहीं से कटेगा नहीं, यानी चंद्रमा के आकार में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। यह अपने पूर्ण आकार में आसमान में नजर आएगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छवि मलिन हो जाएगी। चंद्र ग्रहण का प्रभाव कम रहेगा। वही 21 जून को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। यह ग्रहण 9 बज कर 15 मिनट मे लगेगा। 21 जून को सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे 48 मिनट का रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/tonight-will-be-lunar-eclipse-will-look-complete-solar-eclipse-will-happen-on-21st-127376210.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/
0 Response to "आज रात लगेगा चंद्रग्रहण, पूरा दिखेगा, 21 को होगा सूर्यग्रहण"
Post a Comment