Popular Posts

भागे रोगी के संपर्क में आने वाले को नहीं किया ट्रेस

भागे रोगी के संपर्क में आने वाले को नहीं किया ट्रेस

तीन दिन पूर्व फारबिसगंज स्थित आइसोलेशन वार्ड से जोकीहाट का एक कोरोना मरीज भाग निकला। भागने के क्रम में जब सुरक्षा गार्ड ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह थूक फेंकने लगा। हालांकि एक घंटे के बाद वह लौट कर चला आया। लेकिन जब इस खबर को मीडिया वालों ने प्रकाशित की तो सीएस ने मीडिया को फोन कर न केवल खबर पर आपत्ति जताई, बल्कि उनके ऊपर केस तक करने की धमकी तक दे डाली। जबकि मीडिया के पास रोगी के भाग कर फिर से आने के पर्याप्त सबूत है। सुरक्षा कर्मी से लेकर स्वास्थ्य पदाधिकारी भी भाग कर लौट आने की पुष्टि कर रहे हैं।
बाइक से भागने में सफल रहा : आइसोलेशन वार्ड में प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मी ने बताया की कर्मचारी ने आकर बताया कि देखिये वह भाग रहा है। खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह थूकने लगा। सुरक्षा कर्मी का यह कहना था कि पब्लिक के सहयोग से उसने बाइक से भागने का प्रयास किया। लेकिन उसके पास पहुंचने पर वह झाड़ी में कूद गया।
स्वास्थ्य अधिकारी की स्वीकारोक्ति : स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव बसाक से मीडिया प्रतिनिधि ने जब रोगी के भागने के संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी आधा घंटा पहले ही एक रोगी भाग गया है। उसे खोजा जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड से भागे रोगी कई लोगों के संपर्क में आया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों को ट्रेस करने का प्रयास नहीं किया। राहत की बात यह है कि उसके अगले दिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गया।
ऐसे शवों का नहीं होता पोस्टमार्टम दो पहले क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन दोनों मृतकों का स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम का कहना था कि ऐसे शव का पोस्टमार्टम नहीं होता है।सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार का कहना है चीर फाड़ करने पर वायरस फैलने का डर बना रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/traced-did-not-trace-to-the-patient-who-came-in-contact-127379566.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/

0 Response to "भागे रोगी के संपर्क में आने वाले को नहीं किया ट्रेस"

Post a Comment