Popular Posts

5 पॉजिटिव केस मिले, एक की दो दिन पहले मौत रानीगंज के 2, कुर्साकांटा व पलासी में 1-1 संक्रमित

5 पॉजिटिव केस मिले, एक की दो दिन पहले मौत रानीगंज के 2, कुर्साकांटा व पलासी में 1-1 संक्रमित

जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की कुल संख्या अब 66 तक पहुंच गई है। हालांकि प्रशासन 65 की ही पुष्टि कर रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। वह मधुबनी जिले का रहने वाला था। इधर शुक्रवार को जिले में कुल 5 नए लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि फारबिसगंज प्रखंड के जिस एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पहचान शुक्रवार को हुई है उसकी मौत बुधवार को ही हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज प्रखंड के ठेकपुरा गांव के वार्ड नं 16 में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज ,कुर्साकांटा प्रखंड में 1 व पलासी प्रखंड में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान हुई है। इस प्रकार जिले में कुल कोरोना पॉजेटिव मरीज की संख्या 66 पर पहुंच गयी है। जिसमें एक पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हुई है। शहर के शिवपुरी का कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति भी स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इस तरह जिले में कुल 27 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव एक्टिव की संख्या 38 है। इसमें 35 पुरुष और 3 महिला मरीज शामिल है।

जिस मरीज की हुई थी मौत, दो दिन बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसकी गंभीर हालत होने पर डेडिकेटेड अस्पताल की जगह सदर अस्पताल अररिया में भी रेफर किया गया था

फारबिसगंज | फारबिसगंज के खैरखां पंचायत आशा कर्मी मृत पति की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। उनकी पत्नी आशा कर्मी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि फारबिसगंज में 2 जून को 3 बजे के करीब लाया। जहां 3 जून को 3 बजे मौत हुई। लेकिन इस दौरान किसी ने टेबलेट तो दूर मेरे पति को छुआ तक नहीं। जहां स्वास्थ्य विभाग ने कहा रिपोर्ट आने के बाद ही इलाज होगा। पीड़िता ने कहा की 2 जून को देर रात डेडिकेटेड कोविड मेडिकल अस्पताल भागलपुर या पटना भेजने की जगह सामान्य रोगियों के अस्पताल अररिया सदर अस्पताल में भेज कोरम पूरा किया गया। जहां से जांच कर भागलपुर के लिए रेफर किया। लेकिन पुनः मेरे पति अनुमंडल पहुंच गए। अब सवाल उठता है कि जब अररिया से उन्हें भागलपुर रेफर किया गया तो मरीज पुनः फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल कैसे पहुंच गए, यह जांच का विषय है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव बसाक ने कहा की उसकी जांच के साथ आक्सीजन भी लगाया गया है। उपाधीक्षक रेशम अली ने कहा की डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।

अररिया भेज किया कोरम पूरा
जानकारी के अनुसार संदिग्ध मरीज जब सीरियस थे तो उसे डेडिकेटेड कोविड मेडिकल अस्पताल भागलपुर या पटना भेजने की जगह फारबिसगंज से सामान्य रोगियों की जांच वाले अररिया सदर अस्पताल भेज कोरम पूरा किया गया। यदि इस दौरान कई लोग यदि संक्रमित हुए होंगे तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा।

जांच करवा कर दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई
सीएस मदन मोहन प्रसाद सिंह ने कहा कि जब अररिया अस्पताल भागलपुर रेफर किया तो ये किस परिस्थिति में पुनः फारबिसगंज पहुंच गए। जांच कमेटी गठित कर इसकी जांच करवा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेफर होने के बाद अररिया में मरीज को एम्बुलेंस पर चढ़ाते कर्मी।
रेफर का पर्ची ।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/5-positive-cases-found-one-died-two-days-ago-2-of-raniganj-1-1-infected-in-kursakanta-and-palasi-127379558.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/app040653img-20200605-wa0113_1591398056.jpg

0 Response to "5 पॉजिटिव केस मिले, एक की दो दिन पहले मौत रानीगंज के 2, कुर्साकांटा व पलासी में 1-1 संक्रमित"

Post a Comment