हाईवा पलटने से टूटा बिजली का पोल छह घरों की बिजली आपूर्ति हुई बाधित
शुक्रवार की सुबह शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के समीप अफरातफरी मच गई। जब गिट्टी से लदा हाईवा गिट्टी खाली करने के दौरान पलट गया। हालांकि उक्त घटना स्टेट हाईवे से सटे पॉस लोकलेटी में घटी। जहां एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हो गया। हाईवा के पलटने से विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते पांच से छह घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर थाना से टाइगर मोबाइल के जवान पवन कुमार मौके पर पहुंच जानकारी ली। इधर गिट्टी से लदा हाईवा के पलटने के दौरान गिट्टी के छिटकने के कारण पास के वर्कशॉप के मालिक इस्लाम अंसारी के आंशिक रूप से चोटिल होने की जानकारी दी गई है। जबकि पास खड़ी बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। जिसके परखच्चे उड़ गए। इधर विद्युत पोल एवं तारों के क्षतिग्रस्त होने के मामले में विभाग को तकरीबन तीस हजार रुपए की क्षति होने की जानकारी देते हुए जेई रविन्द्र कुमार ने हाईवा के चालक के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/broken-power-pole-due-to-high-winds-disrupted-power-supply-to-six-houses-127379574.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/app060644img-20200605-wa0144_1591398440.jpg
0 Response to "हाईवा पलटने से टूटा बिजली का पोल छह घरों की बिजली आपूर्ति हुई बाधित"
Post a Comment