अपराधियों ने सीएसपी संचालक से की 2.40 लाख रुपये की छिनतई
रजौन थाना चौक के पास शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बेखौफ बाइक सवार दो झपटमारों ने मास्क लगाकर एसबीआई के सीएसपी संचालक से 2.40 लाख रुपए की छिनतई कर ली। इस पीड़ित रजौन प्रखंड अंतर्गत तिलकपुर पंचायत क्षेत्र के सोहली गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी ने रजौन थाना लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पुनसिया बाजार स्थित एसबीआई शाखा से 2.40 लाख रुपए की निकासी कर बैग में लेकर रजौन बाजार होते हुए तिलकपुर स्थित सोहली सीएसपी की ओर जा रहा था।
इसी क्रम में रजौन चौक के समीप वह अपनी बाइक रोक कर एक किराना दुकान में कुछ सामान लेने जाने लगा। इस बीच बाइक सवार दो मास्क पहने अज्ञात अपराधियों ने रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। लूटपाट मामले की जानकारी मिलते ही बांका के एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव रजौन थाना पहुंचे। जहां संदेह पर पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह कटिहार के काढ़ा ग्रुप का झपटमार सदस्य है। एसडीपीओ थाना में कैंप करते हुए संदिग्ध से पूछताछ कर रहे हैं। मौके पर रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बाराहाट थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, रजौन प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे।
बाइक सवार झपटमारों ने 50 हजार रुपए से भरा थैला उड़ाया
शंभूगंज | शंभूगंज बाजार में शनिवार को एसबीआई शाखा के समीप बाइक सवार झपटमारों ने एक अधेड़ से झोला छीन लिया और झपटकर फरार हो गए। प्रखंड क्षेत्र के कैथा निवासी पीड़ित रामावतार चौहान ने अज्ञात के खिलाफ 50 हजार रुपए छिनतई का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि चार दिनों से घर में मकान मरम्मती का काम कर रहे थे। वह रुपए की निकासी के लिए एसबीआई शाखा पहुंचे। निकासी के बाद रुपए और पासबुक को थैले में रख सीमेंट, छड़ की दुकान की ओर बढ़ने लगे। इस बीच पल्सर बाइक पर सवार दो लोगों ने पीछे से थैले को झपट लिया। बाद में भीड़ जुटने पर पुलिस का गश्ती दल भी मौके पर पहुंचा। अनि इंद्रदेव राय ने पीड़ित को गश्ती वाहन पर साथ बैठा कर कुछ दूर पीछा भी किया, लेकिन झपटमार खेसर मार्ग होकर भाग गए। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि झपटमार की बाइक बरामद कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/criminals-ejected-rs-240-lakh-from-csp-operator-127383429.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/orig_app1591454186img-20200606-wa0109_1591485693.jpg
0 Response to "अपराधियों ने सीएसपी संचालक से की 2.40 लाख रुपये की छिनतई"
Post a Comment