पटना जू की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, लोग दुनिया में कहीं से भी देख सकेंगे अपने पसंदीदा पशु
संजय गांधी जैविक उद्यान की गतिविधियों को बहुत जल्द दुनिया के किसी कोने से लोग ऑनलाइन देख सकेंगे। पटना जू के प्रमुख पशुओं जल्द ही लाइव स्ट्रीमिंग कराने की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वेबिनार मेंउपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम के विशेष वक्ता के तौर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण का बेहतर संरक्षण कैसे हो, इसके लिए बिहार में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।
9 अगस्त को पूरे राज्य में ढाई करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। सरकार ने यह तय किया है कि राज्य के हरेक पंचायत में वृक्षों का रजिस्ट्रेशन किया जाए ताकि उनकी निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब पर पटना-जू में रखे गए पशुओं के वीडियो को 20 लाख से अधिक लोगों ने देखा। वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ गई है। अब यहां 31 बाघ हैं।
कोयले पर निर्भरता छोड़ अब सौर ऊर्जा की ओर बढ़ना होगा
केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पूर्व सचिव सीके मिश्रा ने कहा कि कोयले पर निर्भरता छोड़ अब सौर ऊर्जा की ओर बढ़ना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अपनी जीवनशैली को बदलना होगा। इसके लिए न सिर्फ सरकार, बल्कि समाज को भी सख्त होना पड़ेगा। छह साल से वन क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी होना सकारात्मक संकेत है।
वन क्षेत्रों से आबादी को अलग रखना बड़ी चुनौती : डॉ. माथुर
टेरी के महानिदेशक डॉ. अजय माथुर ने कहा कि वन क्षेत्रों से आबादी को अलग रखना हरित पट्टी बनाने की दिशा में एक बड़ी चुनौती है। कई बार तात्कालिक आवश्यकता हमारी दीर्घकालीन आवश्यकताओं पर भारी पड़ जाती है। कार्यक्रम को पर्यावरण वन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) आशुतोष, जैव विविधता पर्षद के अध्यक्ष डॉ. डीके शुक्ला, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार घोष, वन संरक्षक, पटना गोपाल सिंह मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/patna-ju-will-be-live-streaming-people-will-be-able-to-watch-their-favorite-animals-from-anywhere-in-the-world-127379581.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/268050620cmwebinar_1591398198.jpg
0 Response to "पटना जू की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, लोग दुनिया में कहीं से भी देख सकेंगे अपने पसंदीदा पशु"
Post a Comment