क्रिकेट खेलने के विवाद के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर चले लाठी-डंडे
आमस थाना के सुपाई गांव में बनी पीच पर क्रिकेट खेलने के विवाद में बुधवार की शाम युवाओं के दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। बहसाबहसी के बीच दोनों ओर से लाठी डंडे भी चले। करीब दो घंटे तक जोर आजमाइश होती रही। इसी बीच एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। किसी का सर फट गया तो किसी का हाथ टूट गया। सूचना मिलते ही आमस, गुरुआ और शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओ उपेन्द्र पंडित और एएसपी रविश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को नियंत्रित किया।
अधिकारियों के पहल पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आमस थाना में आवेदन दिया है। एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक पक्ष के मनीष कुमार पिता संजय दास ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि हमलोग दस लड़के गांव में पीच बनाए थे। उसी पीच पर आज क्रिकेट खेलने गए तो दूसरे पक्ष के लोग आ गए और बोले कि हमलोग क्रिकेट खेलेंगे। इसी बात को लेकर बहसाबहसी हुई जो मारपीट में बदल गई। शिकायतकर्ता ने कहा है कि इसके बाद मुन्नू खां राइफल निकाला और तीन फायरिंग की, जिससे विजय दास गिर पड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sherghati/news/two-sides-clash-after-controversy-over-playing-cricket-lathi-sticks-127372598.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/83_1591226115.jpg
0 Response to "क्रिकेट खेलने के विवाद के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर चले लाठी-डंडे"
Post a Comment