Popular Posts

चोरी की बाइक के साथ चोर को पुलिस ने दबोचा

चोरी की बाइक के साथ चोर को पुलिस ने दबोचा

गुरूवार की देर शाम ओबरा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को धर दबोचा है। उक्त चाेर को ओबरा थाना क्षेत्र के कोराइपुर समीप से पकड़ा गया है। गिरफ्तार चोर हसनैन शाह कोराइपुर गाांव का ही रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार ओबरा निवासी विनोद कुमार के पैशन प्रो बाइक माली होटल समीप से उक्त चाेर गायब कर दिया था। इसके बाद बाइक मालिक विनोद कुमार द्वारा ओबरा थाना में इसकी शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ललन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस जवानों ने खरांटी-कोराइपुर पथ में वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक से हसनैन शाह वहां पहुंचा। पुलिस को देख वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और बाइक को जब्त कर लिया। इसके बाद चोर व बाइक को थाना लाया गया। इस मामले में ओबरा प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर से पूछताछ के बाद रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/obra/news/police-caught-a-thief-with-a-stolen-bike-127404458.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/

0 Response to "चोरी की बाइक के साथ चोर को पुलिस ने दबोचा"

Post a Comment