Popular Posts

बमबम व दीपनारायण बने जिला उपाध्यक्ष

बमबम व दीपनारायण बने जिला उपाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने जिले में पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने अपने आवास पर बैठक कर अधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर बमबम यादव, अबुल हासिम, दीप नारायण यादव, बालमुकुंद मंडल, अनिरुद्ध यादव, राजहंस पंडित, पलटन यादव व लालमोहन सिंह को मनोनीत किया। जबकि प्रवक्ता के रूप में प्रमोद रावत व कोषाध्यक्ष के रूप में ओम प्रकाश गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
महासचिव पद पर सुरेश प्रसाद यादव, सुमन पासवान, गुलाम नबी, रणधीर यादव, जागेश्वर मंडी, राजीव कुशवाहा, जयराम महामारिक, मो. अलाउद्दीन, विमल राय व अशोक यादव को नियुक्त किया गया। वही सचिव के पद पर विष्णु देव ठाकुर, नरेश यादव, घनश्याम भगत, बेचू यादव, अशोक सिंह, रामाकांत यादव, तुलसी रजक, अनिरुद्ध भगत व भैरो सिंह नियुक्त किया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहनलाल यादव, शंभू कुशवाहा, बिंदेश्वरी ठाकुर, अनिल रजक, अब्दुल कयूम सहित 32 लोगों को मनोनीत किया गया। सभी को पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, बेलहर विधायक रामदेव यादव, कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम आदि ने बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/bombam-and-deepanarayan-became-district-vice-president-127379498.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/

0 Response to "बमबम व दीपनारायण बने जिला उपाध्यक्ष"

Post a Comment