स्लाेगन के साथ धरना पर बैठे युवाओं ने प्रशासन से पूछा सवाल
बांका की लाइफ लाइन चांदन नदी पर बनी पुल टूट जाने से बीते एक माह से आवागमन बाधित है। वही यहां डायवर्सन निर्माण के भी निकट भविष्य में आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर शहर के युवाओं द्वारा शुक्रवार को शहर के गांधी चौक पर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। धरना पर बैठे युवाओं द्वारा तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से जिला प्रशासन से कई सवाल किए गए। युवाओं ने मुंह पर काली पट्टी बांध व हाथों में तख्तियां लेकर सवाल पूछा कि आखिरकार चांदन नदी पर डायवर्सन का निर्माण कब होगा। पूरा महीना बीत चुका और परेशानी कब तक सहित अन्य स्लोगन के साथ प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर शिथिलता का आरोप लगाया।
कहा कि प्रशासन की शिथिलता के कारण ही डायवर्सन के निर्माण कार्य में बिलंब हो रहा है। धरना के माध्यम से प्रशासन को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि कोरोना संकट की वजह से धरना में अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं की गई है। महज 10-15 लोग ही धरना में शामिल हुए हैं। लेकिन यह धरना चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत है। अगर प्रशासन ने जल्द ही इस दिशा में पहल नहीं की तो आंदोलन को विस्तार दिया जाएगा। मौके पर मान ठाकुर, अंकित रंजनु, गाैरव झा, शुभम सिंह, रमाकांत राय, अभिराम सिंह, साेमेश कुमार, सेतु सिंह, त्रिपुरारी पंडित, गाैरव यादव, अंगद यादव, अभिलाष आदि मौजूद थे।
चिलचिलाती धूप में तपती जमीन पर बैठे प्रदर्शनकारी
चांदन पुल के मुद्दे काे जब विपक्षी पार्टी के नेताओं ने नहीं उठाया ताे समाज के युवाओं ने ही अपने व समाज के लाेगाें काे हाे रही असुविधा काे लेकर सड़क पर उतर आए है। शहर के युवाओं ने चिलचिलाती धूप में तपती धरती पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ही धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दोपहर 12 बजे पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि कुछ देर बाद आसमान में बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया और प्रदर्शनकारियों को कुछ राहत मिली। धरना में शामिल युवाओं ने कहा कि 12 जनवरी को ही पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से 3 मई से पुल ध्वस्त होने के कारण आवागमन ठप है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/youth-sitting-on-strike-with-slagen-asked-questions-from-the-administration-127379484.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/appbanka159134336420200605110636_1591397247.jpg
0 Response to "स्लाेगन के साथ धरना पर बैठे युवाओं ने प्रशासन से पूछा सवाल"
Post a Comment