Popular Posts

बाढ़ सहायता राशि के लिए लाभुकों की सूची जल्द जमा करें : विधायक

बाढ़ सहायता राशि के लिए लाभुकों की सूची जल्द जमा करें : विधायक

प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। जहां पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि कोसी नदी में पानी आ चुका है। इसलिए नाव की व्यवस्था कर परिचालन की जाए। वहीं संबंधित सभी मुखिया से बाढ़ सहायता राशि के लिए लाभुकों की सूची अविलंब तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। नाव परिचालन के लिए वार्ड वार दो व्यक्तियों का चयन कर उन्हें निगरानी का भार सौंपने का भी निर्णय लिया गया। ताकि सही ढंग से नाव का परिचालन हो। वहीं पशु चिकित्सक ने बताया कि बाढ़ लेकर पशुओं की दवा का समुचित व्यवस्था है। बाढ़ के दौरान वर्ष 2018-19, 2019-20 की राशि स्वीकृत होकर आ चुकी है। जहां नामित नाविक को उक्त राशि का भुगतान किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि जिन नाविकों का भुगतान नहीं हुआ है। उन लोगों को परवाना देने के लिए कहा गया। वहीं प्रखंड परिसर में लगे शहीद स्तंभ को उक्त जगह से हटा कर गार्ड रूम के सामने लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आरडीओ अजीत कुमार, सीओ नागेंद्र कुमार रस्तोगी, मुखिया उदय कुमार चौधरी आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में विधायक व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/submit-list-of-beneficiaries-for-flood-relief-funds-soon-mla-127459829.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/_1593451778.jpg

0 Response to "बाढ़ सहायता राशि के लिए लाभुकों की सूची जल्द जमा करें : विधायक"

Post a Comment