Popular Posts

कृषिमंत्री ने 88.57 लाख रुपए की 15 जल संरचनाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन

कृषिमंत्री ने 88.57 लाख रुपए की 15 जल संरचनाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन

संयुक्त कृषि भवन में बुधवार को योजनाओं का उद्घाटन हुआ। सूबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन योजनाओं का उद्घाटन किया। जिसमें कुल 15 जल संरचनाएं शामिल हैं। इस क्रम में सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी राम दयाल सिंह ने बताया कि इन योजनाओं में 10 चेक डैम (राज्य योजना अंतर्गत), तीन जल संचयन तालाब एवं दो फॉर्म पौंड (पीएमकेएसवाई-पीडीएमसी अंतर्गत) का निर्माण किया गया।

इन सभी योजनाओं में कुल 88 लाख 57 हजार 700 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उद्घाटन के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती, भूमि संरक्षण के अभियंत्रण विशेषज्ञ मो. तवरेज आलम व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। बता दें कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह योजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्व ही जल जीवन हरियाली योजना के तहत आहर, तालाब, पइन, आदि जलस्रोतों को अतिक्रमणमुक्त करने की योजना बनाई थी। जिसके तहत उक्त कार्य मनरेगा के माध्यम से किये भी जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/agriculture-minister-inaugurates-15-water-structures-of-rs-8857-lakhs-virtual-127397417.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/

0 Response to "कृषिमंत्री ने 88.57 लाख रुपए की 15 जल संरचनाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन"

Post a Comment