विवादित जमीन पर धारा 144 लगाई गई
29 June, 2020
Comment
विवादित जमीन पर महादलितों द्वारा कब्जा करने की जानकारी मिलने पर सोमवार को एसडीएम कयूम अंसारी, एसडीपीओ विद्या सागर व सदर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल भारी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने जमीन पर कब्जा किए हुए महादलित लोगों को काफी समझाया-बुझाया, लेकिन वो खाली करने को तैयार नहीं हुए। बाद में एसडीएम द्वारा जमीन पर धारा 144 लागू कर किसी तरह के निर्माण काम कराने पर रोक लगा दी गई है। मामला सदर थाना क्षेत्र के परसरमा-परसौनी पंचायत वार्ड 9 स्थित केटना टोला का है। जहां शुक्रवार की देर शाम महादलितों ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर घर बना लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/section-144-imposed-on-disputed-land-127459845.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "विवादित जमीन पर धारा 144 लगाई गई"
Post a Comment