बीयूर गांव में गैस सिलेंडर रिसाव से दो युवक झुलसे
13 June, 2020
Comment
चैनपुर थाना क्षेत्र के बीयूर गांव में शादी समारोह के तहत पकवान बना रहे दो युवक गैस सिलेंडर के रिसाव से बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। बता दें कि बीयूर गांव में पड़ोस में एक बारात 14 तारीख को यानी आज आने वाली है।
इसी के मद्देनजर गांव के सुरेश कुमार पिता दुखन साह व धर्मेंद्र पाल पिता बेचू साह पकवान बना रहे थे, तभी गैस सिलेंडर से आग काफी तेजी से निकलने लगा। सुरेश कुमार और धर्मेन्द्र कुमार गैस को बंद करने गये,उसी समय आग और प्रज्वलित हो गई। जिसमें वह बुरी तरह जलने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/two-youth-scorched-due-to-gas-cylinder-leak-in-beur-village-127407901.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/
0 Response to "बीयूर गांव में गैस सिलेंडर रिसाव से दो युवक झुलसे"
Post a Comment