बालू डम्प में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
13 June, 2020
Comment
थानाक्षेत्र के राजापुर गांव में थानाध्यक्ष कुमार सन्नी के द्वारा किये गये छापेमारी अभियान के तहत बालू डम्प एवं अवैध खनन के आरोप में नामजद फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना परिसर लाया गया। गिरफ्तार युवक राजापुर गांव निवासी बजरंगी मंडल बताया गया। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी से मिली जानकारी के अनुसार विगत चार जुन को अवैध खनन एवं बालु डम्प करने के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें नामजद अभियुक्त बजरंगी मंडल फरार चल रहा था। गुप्त सुचना के आधार पर नामजद अभियुक्त को शुक्रवार की अर्ध रात्री इनके आवास स्थान राजापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/amarpur/news/the-absconding-accused-arrested-in-sand-dump-127407905.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/
0 Response to "बालू डम्प में फरार अभियुक्त गिरफ्तार"
Post a Comment