Popular Posts

मानव सेवा संगठन करेगा लोगों को जागरूक

मानव सेवा संगठन करेगा लोगों को जागरूक

मानव सेवा संगठन इकाई लौरिया के सदस्यों के द्वारा कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने और लोगो को जागरूक करने के साथ-साथ मास्क, साबुन व सेनेटाइजर का भी वितरण किया जाएगा। जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मानव सेवा संगठन इकाई (लौरिया) के टीम द्वारा लौरिया पंचायत के मुख्य मुख्य जगहों पर कोरोना संक्रमण से बचने तथा उपाय के तरीके व एहतियात के तौर पर आम लोगो के बीच सोशल डिस्टेंस बरतने की नसीहत देने के साथ साबुन, मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने के फायदे के बारे में जानकारी दी जाएगी और इन वस्तुओं का वितरण भी किया जाएगा। मानव सेवा संगठन इकाई (लौरिया) के अध्यक्ष सोनू शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसे स्थिती में हम सभी लोगो को काफी सावधानी के साथ जीवन यापन करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/lauria/news/human-services-organization-will-make-people-aware-127419338.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/

0 Response to "मानव सेवा संगठन करेगा लोगों को जागरूक"

Post a Comment