Popular Posts

आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुकों को डीबीटी से भुगतान करने पर यूनियन ने जताया रोष

आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुकों को डीबीटी से भुगतान करने पर यूनियन ने जताया रोष

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक के जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को बलिराम भवन के सभागार में हुई। बैठक में आईसीडीएस निदेशालय के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की लाभुकों को डीबीटी से पोषाहार का भुगतान करने पर रोष जताया गया। कहा गया कि इससे भ्रष्टाचार रुकने वाला नहीं बल्कि इसका भी हस्र वहीं होगा जो अन्य योजनाओं का हुआ है। अगर सरकार व निदेशालय को इतनी ही चिंता है ,तो सेविका-सहायिका को मानदेय के बदले वेतन देने की घोषणा करनी चाहिए। यूनियन सेविका- सहायिका को 21 हजार रुपये मानदेय देने की भी मांग करता है। यूनियन के संरक्षक ओम प्रकाश क्रान्ति ने कहा कि लाभुक के खाता में छोटी रकम भेजा जायेगा जिसके लिए वे बैंक दौड़ते दौड़ते परेशान हो जायेंगे।

वास्तव में आंगनबाड़ी को समाप्त करने का यह प्री रिहर्सल है। यूनियन सेविका सहायिका की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। मौके पर संघ के जिला महासचिव सुमन वर्मा, अध्यक्ष सीमा देवी, गोदावरी देवी, रेणु देवी, हसीना खातून, प्रमिला देवी, स्नेहलता कुमारी, माला देवी, मीना देवी, श्रीदेवी, शीतला झा, अजय वर्मा, भिखारी, शिव, धन्नजय यादव, सोमेश्वरनाथ शर्मा, विजय राम, अजीत दास आदि उपस्थित रहे। यूनियन 21 जून के राज्य स्तरीय बैठक के बाद चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Union expresses anger over payment of Anganwadi centers to DBT


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/union-expresses-anger-over-payment-of-anganwadi-centers-to-dbt-127419339.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/orig_17bettiah-02_1592410142.jpg

0 Response to "आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुकों को डीबीटी से भुगतान करने पर यूनियन ने जताया रोष"

Post a Comment