Popular Posts

दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की होगी खरीद

दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की होगी खरीद

जिले के सभी हाई स्कूलों में व्हीलचेयर की खरीद की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार विमल ने इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। डीईओ ने विद्यालय प्रधानों को विद्यालय विकास कोष अथवा छात्र कोष से व्हीलचेयर की खरीद कर जिला कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में व्हीलचेयर की खरीद प्रत्येक हाई स्कूल में की जानी है। जिसका उद्देश्य आसन्न विधानसभा चुनाव में बुथ तक दिव्यांग मतदाताओं की पहुंच सुगम करना है।

साथ ही स्कूल में भी इसका उपयोग विद्यालय में नामांकित दिव्यांग छात्रों के लिए किया जा सकता है। हालांकि पूर्व से विद्यालयों में रैंप बने हुए हैं। फिर भी संभव है कुछ स्कूलों में रैंप की सुविधा उपलब्ध न हो।इसे देखते हुए सभी हाई स्कूलों को व्हीलचेयर की खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए स्कूलों में व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश मुख्य सचिव बिहार ने जारी किया था। जिसके बाद बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की कि राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि रेखा ने सभी जिलों को हाई स्कूलों में व्हीलचेयर की खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने सभी हाई स्कूल प्रधानों को व्हीलचेयर की खरीद सुनिश्चित करने को कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/wheelchairs-will-be-purchased-for-disabled-voters-127419337.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/

0 Response to "दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की होगी खरीद"

Post a Comment