विवाद को लेकर मारपीट एफआईआर, 7 नामजद
रामनगर थाना क्षेत्र के मिल बहुअरी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट करने के मामले में सुमान्ती देवी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट करने के मामले में नईम मियां, सरफुद्दीन मियां, नेयाज मियां, नौशाद मियां, हुश्नआरा खातुन समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है तथा मंगल सूत्र छिन लेने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दिया गया है।
डैनमरवा में आपसी विवाद में मारपीट, एक जख्मी
रामनगर थाना क्षेत्र के डैनमरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में इमरोज़ खान ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि मेरा भांजा बाइक को बाइक से उतारकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के मामले में शमशाद अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया है। भांजा को पीएचसी ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया जहां से पटना रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि इस अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ramnagar/news/fighting-fir-over-dispute-7-named-127419343.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "विवाद को लेकर मारपीट एफआईआर, 7 नामजद"
Post a Comment