बारिश होने से किसानाें में छाईं खुशियां
साेमवार को दाेपहर से रुक-रुक कर बारिश हाेती रही। हरिपुर गांव के किसान जयदेव यादव ने कहा कि इस साल कई वर्षों के बाद जून में माैसम का मिजाज बदला है। हर साल सूखे में किसानाें की फसलें नष्ट हाेती रही है। खेताें में समय पर बारिश का पानी आने से किसानाें काे इस साल लाभ मिलने की उम्मीद है।इस बार लगातार बारिश हाेने से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेती के लिए शु़भ संकेत माना जा रहा है। किसान धान की राेपाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए है। इस बार की मानसून की पहली बारिश ने ही किसानाें के चेहरे पर खुशी लाई है। जून में इस प्रकार से हाे रही बारिश से पेयजल की संकट भी दूर हाे गई है। जून में सूर्य के तेवर से धरती भी सूख जाती थी। लेकिन इस बार की बारिश से जल स्तर का लेयर बरकरार है। केवीके के मौसम वैज्ञानिक जुबली साहू ने बताया कि जून के अंत तक बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश हाेती रहेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव हाेते रहेगा। यह बारिश खेती के लिए लाभदायक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/happiness-in-the-villages-due-to-rain-127437886.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/
0 Response to "बारिश होने से किसानाें में छाईं खुशियां"
Post a Comment