एसयूसीआई ने केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध निकाला रैली, की नारेबाजी
एसयूसीआई बेलहर कमेटी ने सोमवार को नेता कविंद्र पंडित के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों को लेकर डाकबंगला मोड़ से बेलहर बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं एवं मजदूरों ने तखतियों में लिखे स्लोगन लहराते हुए प्रवासी और संगठित मजदूरों को रोजगार दो, उन्हें आठ हजार प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने और केंद्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की।एसयूसीआई के जिला सचिव अर्जुन पाल ने केंद्र व डबल इंजन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारों की जन विरोधी नीतियों के कारण ही आज लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।
आज उन मजदूरों के परिवारों के समक्ष भुखमरी छाई है। सरकार वर्चुअल रैली कर चुनाव की तैयारी कर रही है।उन्होंने इस कोरोना को देखते हुए विधानसभा चुनाव स्थगित करने की मांग की है। एक ओर सरकार चीनी सामानों की बहिष्कार करवा रही है दूसरी ओर चीनी कंपनियों को आने को ठेके दे रखी है। केंद्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण सरहदों पर जवान मारे जा रहे हैं। मौके पर अशोक ठाकुर, नीतू देवी, भारती देवी, चंचली देवी समेत अनेकों कार्यकर्ता, मजदूर व किसान उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/suci-raised-rally-against-central-and-state-government-sloganeering-127437891.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/
0 Response to "एसयूसीआई ने केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध निकाला रैली, की नारेबाजी"
Post a Comment