Popular Posts

स्वास्थ्य विभाग के 46 डाटा ऑपरेटर गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

स्वास्थ्य विभाग के 46 डाटा ऑपरेटर गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

संजीवनी कंपनी के तहत कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के 46 डाटा ऑपरेटर अपनी मांगो को लेकर सोमवार से सदर अस्पताल अररिया में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डाटा ऑपरेटर का कहना है हम लोग कोरोना वायरस जैसे महामारी में भी अपने काम को बखुबी अंजाम देते रहे। हम लोग लगभग सात साल से सदर अस्पताल अररिया में कार्यरत हैं। कोरोना वायरस से लेकर जन्म प्रणाम पत्र, मातृ शिशु, ऐएनसी रिपोर्ट, आयुष्मान भारत, दवा काउन्टर रजिस्ट्रेशन, जननी भुगतान आदि का काम कर रहे हैं।

लेकिन राज्य स्वास्थ समिति ने अब तक अपने विभाग में समायोजित नहीं किया है। जबकि उनलोगों की यह मांग लंबे अरसे से है। सदर अस्पताल अररिया के मिटिंग हाॅल में सभी डाटा ऑपरेटर एक जूट होकर अपनी मांगो को लेकर डटे रहे। डाटा ऑपरेटर में धर्मेन्द्र यादव, मंजर आलम, तौसिफ, अविनाश कुमार, मो. साकिब ,मो. शहनाज आदि ने बताया कि जब तक उनलोगों का समायोजन नहीं होता है तब तक वे लोग काम पर नहीं लौटेंग। वही अस्पताल प्रबंधक विकास कुमार आनन्द ने बताया कि डाटा ऑपरेटर के हड़ताल पर जाने से सदर अस्पताल का कई कार्य अभी फिलहाल बाधित हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/46-data-operators-of-health-department-went-on-indefinite-strike-127437879.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/

0 Response to "स्वास्थ्य विभाग के 46 डाटा ऑपरेटर गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर"

Post a Comment